फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

किसान यूनियन के अध्यक्ष गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

Tue, 08 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
ballia news
रसडा। हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष कमल देव सिंह एवं भाजपा नेता अवलेश सिंह ने मंगलवार को कृषि मंडी स्थित क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर सरकार से 15 जुलाई तक किसानों का गेहूं की क्रय किए जाने मांग किया। कमलदेव सिंह ने मंडी सचिव द्वारा विषम परिस्थितियों में भी किसानों का गेहूं क्रय किए जाने का प्रशंसा किया। कृषि मंडी का गोदाम भर जाने के कारण किसानों का गेहूं क्रय किए जाने में समस्याएं हो रही थी। जिस पर कृषि मंडी में भी अन्य जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत गेहूं रखने की जगह बना कर किसानों का गेंहू क्रय करना शुरू कराया। कमल देव सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर ठेकेदार की लापरवाही के कारण किसानों का गेहूं क्रय किए जाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। कहा सरकार द्वारा तय सीमा में सभी किसानों का गेंहू क्रय करना संभव नही है। अत: 15 जुलाई तक किसानों का गेंहू क्रय किया जाए। क्रय केंद्रों पर दुर्व्यस्थाओं के कारण किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर दो सप्ताह से पड़े हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता अवलेश सिंह ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। कहा कि किसानों की समस्या मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष रखी जाएगी। अतरौली निवासी किसान प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि 100 कुंटल का टोकन लिए जाने के बाद भी मेरा 50 कुंटल ही गेंहू की खरीद की जा रही है बाकी गेहूं का हम क्या करेंगे। ऐसा ही आरोप अतरौली निवासी नंदजी पांडेय, परसिया निवासी सत्यनारायण सिंह ने भी आरोप लगाया। कृषि मंडी सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि 15 हजार कुंतल खरीद के सापेक्ष्य अब तक 10 हजार कुंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। इस मौके पर राम प्रताप सिंह, नमो नारायण सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed