{"_id":"6068a9528ebc3e769f0942aa","slug":"ballia-news-ballia-news-vns583223327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनबरसा अस्पताल को हर सुविधाओं से किया जाएगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनबरसा अस्पताल को हर सुविधाओं से किया जाएगा लैस
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद नीरज शेखर।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाने की घोषणा शनिवार को की। उन्होंने कहा कि हर तरह की सुविधाओं से सोनबरसा अस्पताल को लैस किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की मांग पर अस्पताल के बगल में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को 63 केवीए का कराने की बात कही। इसके बाद, सांसद शेखर मधुबनी स्थित किसान सेवा केंद्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री शेखर ने बताया कि 10 साल पूर्व मैंने अपनी सांसद निधि से सोनबरसा अस्पताल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दिया था, ना जाने विभाग वाले कहां लेकर चले गए। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर अस्पताल में आया था लेकिन फिर उठाकर यहां से चला गया। इसकी तुरंत जांच कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। सांसद श्री शेखर शनिवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे सोनबरसा अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे थे। उन्होंने वहां के रोगियों, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। चिकित्साकर्मियों से भी कहा कि जो भी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने आते हैं, उन्हें आदरपूर्वक बैठाकर अवश्य टीका लगाएं। श्री शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल के बंद पड़े निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिया। मौके पर सोनबरसा अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार, डॉ. विजय यादव, एनएन शुक्ला के अलावा अरविंद सेंगर, अरुण सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, पदुम प्रसाद गुप्ता, विनोद सिंह आदि रहे।
सांसद ने किया सीएचसी का निरीक्षण
रतसर। भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण कर कोरोना टीकाकरण से संबंधित जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ राकिफ अख्तर से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की गहनता से निरीक्षण किया तथा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। अस्पताल पर अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख संजय सिंह, गोलू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ अमित वर्मा, गोपाल जी पांडेय, धनेश पांडेय, अजय, अरुण शर्मा, शिवजी यादव, बृजमोहन सिंह, जेबी सिंह, गिरीश सिंह, प्रीति गुप्ता आदि रहे।