फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

विद्यालय की मान्यता वापस लेने को जेडी से मांगी संस्तुति

Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर रसड़ा क्षेत्र के जकरिया में स्थित श्री रामदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय की मान्यता वापस लेने के लिए स्पष्ट संस्तुति भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जेडी को लिखे पत्र में यूपी बोर्ड के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा के पत्र का हवाला देते हुए जिक्र किया है कि जकरिया में स्थित श्री रामदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा 2020 के दौरान सचल दल द्वारा निरीक्षण किया गया था। उस समय परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा नहीं हो रही थी। सचल दल को परीक्षा केंद्र पर यह अनियमितता मिली। इसमें सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा विद्यालय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस वर्ष विद्यालय को केंद्र बनाने के लिए के प्रबंधक राकेश कुमार सिंह द्वारा बीते सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ अमर्यादित व्यवहार किया और वरिष्ठ सहायक अनिरुद्ध आर्य के साथ मारपीट की थी। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय की मान्यता वापस लेने के लिए संस्तुति की थी। बीते जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक के साथ सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में प्रबंधक समेत दो को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के असलहा का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय की मान्यता वापस लेने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक द्वारा विधि विरुद्ध और अमर्यादित आचरण किया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा गया था। इसके बाद परिषद की ओर से कार्रवाई की गई है। इसकी पत्र की प्रतिलिपि मुझे भी प्राप्त हुई है। - डॉ. ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed