फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

जैम-जैली बनाकर तकदीर संवारेंगे युवा

Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
ballia news
राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण करते दुबहड़ ग्र? - फोटो : BALLIA
बासडीह रोड। प्रदेश सरकार ने लघु कुटीर योजना से युवाओं को जोड़ने की पहल की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें लघु उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें एक लाख का अनुदान भी दिए जाने की तैयारी है। इसको लेकर ग्राम पंचायत सरयां एवं डुमरी के 30 युवाओं एवं युवतियों को ग्राम पंचायत भवन सरयां के परिसर में तीन दिवसीय शिविर लगाकर प्रशिक्षण भी दिया गया। इसका प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी चंद्रमा यादव ने बताया कि विभाग को शासन से महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना मिली है। इसके तहत, जनपद के सभी ब्लॉकों के 20 साल तक के हाईस्कूल पास युवाओं को फल संरक्षण के तहत अचार, मुरब्बा, सॉस, जैम, जैली का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में लिखित एवं प्रैक्टिकल भी करवाए जा रहे हैं। कहा कि प्रशिक्षण वही युवक ले सकेंगे जो उस ग्राम के निवासी हैं। फार्म के साथ उन्हें आधार कार्ड की छाया प्रति लगानी होगी। कहा कि प्रशिक्षित युवाओं में से 30 का चयन कर उन्हें कंपनी बाग स्थित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र पर एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अंतर्गत दो लाख का प्रोजेक्ट लगाने के लिए उन्हें शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाएं भी फार्म भर सकतीं हैं। प्रशिक्षण चार घंटे का होगा। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह, हरिप्रकाश तिवारी, हरिशंकर वर्मा, रामानुज उपाध्याय, नंदलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed