फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

दस वर्ष पूर्व अपहृत हुई किशोरी, अब दर्ज किया गया मुकदमा

Sat, 14 Sep 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ballia news
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 10 वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उनके निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

लिखित तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को दस वर्ष पूर्व गांव के एक दबंग युवक ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया। इसके बाद किसी अन्य प्रांत में नौकरी करने की बात करते हुए उसे गायब कर दिया। बाद में गांव के कुछ लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने शाहपुर टिटिहा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी सिंहासन चौहान को साथ लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि युवक के प्रभाव में आकर पुलिस ने मदद नहीं की। भीमपुरा इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दस वर्ष पुराने मामले में बलिया न्यायालय के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच हो रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed