{"_id":"5d6ab8708ebc3e93bf3ba81b","slug":"ballia-news-ballia-news-vns4812180144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर एक युवक ने भगवान राम पर किया अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर एक युवक ने भगवान राम पर किया अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

क्रासर:::
- आईडी पता कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
चितबड़ागांव। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट करने के अपराध में पुलिस ने शनिवार को टीका देउरी निवासी शाहिद पुत्र मुख्तार को गिरफ्तार कर धाराओं में जेल भेज दिया।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीका देउरी निवासी साहिद पुत्र मुख्तार ने हिंदुओं के मर्यादा पुरुषोत्तम राम के उपर अभद्र टिप्पणी अपने फेसबुक पर पोस्ट कर हिन्दू संस्कृति एवं उनके पवित्र आस्था पर करारा आघात किया। यह पोस्ट अन्य लोगों के मोबाइल पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसे पुलिस को भी अवगत कराया। जिसके बाद मुकामी पुलिस ने फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक का आईडी पता कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। इधर जैसे-जैसे यह खबर जन मानस में फैलती जा रही थी, वैसे वैसे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसके मद्देनजर पुलिस ने भी मामले की गंभीरता समझते हुए तत्काल कार्रवाई की। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एक समुदाय के युवक द्वारा हिंदुओं के आराध्य देवता पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर अघात पहुंचाने का काम किया गया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।