फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

जेल में कैदियों ने जमकर काटा बवाल

Sat, 31 Aug 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। जिला कारागार में निरुद्घ कैदियों ने शनिवार की दोपहर भोजन मानक के अनुसार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान कुछ कैदियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया तो कुछ कारागार प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। यह देख जेल प्रशासन सिविल पुलिस व पीएसी को बुला लिया। जिसके बाद कैदी घंटों बाद शांत हुए। उधर, सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंच घटना की जांच की और कैदियों व जेल प्रशासन से वार्ता कर मामले को शांत कराया। सूत्रों की माने तो भोजन एक बहाना था, कैदियों ने गुरुवार की देर रात जिला कारागार में निरुद्घ छह कैदियों के गैर जनपद के कारागार में शिफ्ट करने तथा शनिवार को जेल के बैरकों में सघन चेकिंग को लेकर बवाल काटा।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला कारागार से गुरुवार की देर रात पुलिस सुरक्षा में विभिन्न मामलों में आरोपी छह अपराधियों को गैर जनपद के कारागार में स्थानांतरित किया गया था। यह कैदी गैर जनपद जाने के लिए वाहन पर नहीं चढ़ रहे थे। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई थी। जिसके बाद सभी आरोपी वाहन पर चढ़े। जिन्हें रातों रात गैर जनपद कारागार में शिफ्ट किया गया था। यह कैदी विभिन्न मामलों में आरोपी थे, जो कारागार में माहौल को आए दिन खराब करते रहते थे। इसके अलावा कुछ और कैदियों की सूची जेल प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही थी। शनिवार को जेल प्रशासन द्वारा बैरकों का सघन अभियान चलाकर चेकिंग आरंभ किया गया।
विज्ञापन

उन्हें यह डर हो गया कि कहीं बैरक से कुछ पकड़ में न आ जाय। इसको लेकर कैदियों ने शनिवार की दोपहर भोजन मानक व समय से न मिलने का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ कैदियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया। यहां तक कि ईट-पत्थर भी चलाया। यह देख जेल प्रशासन अलर्ट हो गया और उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए सिविल पुलिस व पीएसी को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी के साथ बंदीरक्षकों ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद कैदी शांत हुए। वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी एके सिंह ने कैदियों व जेल प्रशासन से वार्ता कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। जबकि कुछ मामले को त्वरित निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि कैदियों का कहना था कि जेल प्रशासन द्वारा मानक के अनुसार तथा समय से भोजन नहीं दिया जाता है। जेल में शौचालय की कमी है, बैरक के पास जलजमाव लगा हुआ है। इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। बताया कि जो त्वरित दूर होने वाली समस्या थी, उसे तत्काल दूर कराया गया। कुछ समस्या ऐसी थी, उसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दूर कराने का आश्वासन दिया गया। अब मामला पूरी तरह शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed