फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Nagar Election Result 2022Ballia Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Ballia Election Seat Result 2022: बलिया नगर से भाजपा, बेल्थरारोड सीट से सुभासपा-सपा और बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा की केतकी सिंह जीतीं

Thu, 10 Mar 2022 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Mar 2022 08:33 PM IST
सार

भाजपा के दयाशंकर सिंह ने 103873 वोट पाकर काफी अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर सपा के नारद राय ने नवीनतम अपडेट तक 77634 वोट हासिल किए। वहीं, बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने 103305 वोट हासिल कर सपा के कद्दावर नेता नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हराया है। रामगोविंद चौधरी को करीब 81953 वोट मिले हैं। बैरिया विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने 71241 वोट पाकर राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप को हराया।

विज्ञापन
Ballia Nagar Election Result 2022Ballia Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
दयाशंकर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में गुरुवार को बलिया में मतगणना के नतीजे आए तो बलिया नगर सीट से भाजपा के दयाशंकर सिंह के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। दयाशंकर सिंह ने करीब 103873 वोट पाकर काफी अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर सपा के नारद राय ने नवीनतम अपडेट तक 77634 वोट हासिल किए। वहीं, बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने 103305 वोट हासिल कर सपा के कद्दावर नेता नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हराया है। रामगोविंद चौधरी को करीब 81953 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

 

 बैरिया विधानसभा सीट से सपा के जयप्रकाश अंचल जीते
बैरिया विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने 71241 वोट पाकर राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप को हराया। आनंद स्वरूप को शाम तक के अपडेट में 58290 मत मिले हैं। इसी सीट से भाजपा के बागी सुरेंद्र सिंह 28615 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

 
 बेल्थर रोड से सपा गठबंधन को जीत
बेल्थरारोड सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी को जीत मिली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से हंसू राम को 78995 वोट मिले। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी ने कड़ी टक्कर दी, 73481 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। रसड़ा विधानसभा से बसपा के उमाशंकर सिंह लगातार दूसरी बार जीते। बलिया नगर सीट से भाजपा की जीत के बाद दयाशंकर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल से बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें अबीर और गुलाल से नहला दिया। सपा प्रत्याशी नारद राय भी अपनी हार को देखकर समर्थकों के साथ बाहर जा निकल गए। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल अपनी-अपनी सीटों से हार गए। 
 
 

बेल्थरारोड सीट पर दोपहर बाद सुभासपा ने पलटी बाजी
पुराने अखाड़े में उतरे सभी नए धुरंधरों को पछाड़ते हुए सुभासपा के हंसू राम ने जनपद की एकमात्र सुरक्षित विधानसभा बेल्थरारोड के सिरमौर बने। चुनाव के दौरान उनके बाहरी होने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। हालांकि छट्ठू राम ने दोपहर तक विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए रखी, लेकिन दोपहर बाद सुभासपा प्रत्याशी ने बाजी पलटी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत में भाजपा के छट्ठू राम को 5511 मतों से मात दी। बसपा यहां पर तीसरे नंबर पर रही। बसपा के साथ ही 11 प्रत्याशियों की जमानत यहां जब्त हो गई। 
चुनाव से पहले सपा छोड़ कर पूर्व विधायक गोरख पासवान भी भाजपा में शामिल हुए, लेकिन कोई भी युक्ति भाजपा प्रत्याशी के काम नहीं आई। मतगणना के दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक कई राउंड में भाजपा यहां से आगे रही। दोपहर से सुभासपा प्रत्याशी ने तेजी पकड़ी। इसके बाद वो लगातार अपने जीत का अंतर बढ़ाते रहे। बसपा यहां से अन्य सीटों के मुकाबले अच्छा लड़ी और तीसरे नंबर पर रही।

टूट गया मिथक, इस बार जो विधायक उसकी सरकार नहीं

बेल्थरारोड विस का एक पुराना मिथक भी इस बार टूट गया। तीन जिलों के सीमा पर स्थित बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर मिथक था कि जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है सूबे में उसी की सरकार बनती है। पिछले तीन दशक के इतिहास में यही होता रहा था। बृहस्पतिवार को आया परिणाम सबको चौंका गया। इस सीट पर सपा प्रत्याशी हंसू राम ने भाजपा के प्रत्याशी छठ्ठू राम को पछाड़कर जीत दर्ज करते हुए तीन दशकों से चले आ रहे मिथक को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed