{"_id":"671f48cc00d5764dfc0308a8","slug":"ballia-mahotsav-2024-minister-dayashankar-mishra-dayalu-started-babu-manager-singh-marathon-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia Mahostav: प्रभारी मंत्री ने बाबू मैनेजर सिंह मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कई धावक हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Mahostav: प्रभारी मंत्री ने बाबू मैनेजर सिंह मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कई धावक हुए बेहोश
Mon, 28 Oct 2024 01:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:49 PM IST
सार
जिले के प्रभारी व आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बाबू मैनेजर सिंह मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बाबू मैनेजर सिंह मैराथन रैली में शामिल युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया महोत्सव के तहत आयोजित बाबू मैनेजर सिंह मैराथन की शुरुआत सोमवार को हुई। इस दौरान जिले के प्रभारी व आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कुंवर सिंह चौराहा से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बाबू मैनेजर सिंह मैराथन के तहत 42.195 किमी, 21 किमी, 10 किमी तथा 05 किमी की आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के अलावा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मैराथन में दौड़ते वक्त तीन धावक हुए बेहोश, भर्ती
बलिया महोत्सव के आगाज के तौर पर सोमवार को शुरू हुई मैराथन दौड़ में शामिल तीन धावक बेहोश हो गए। धावकों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बेहोश धावकों में एक बिहार के कैमूर जिले का और दो जिले के शिवपुर दीयर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह चौराहे से आरंभ हुए मैराथन में हरदेव सिंह के डेरा शिवपुर दियर ब्यासी गांव निवासी धावक प्रदुमन चौरसिया (22) भी शामिल रहा। जिसकी जर्सी का नंबर 2101 नंबर था। जैसे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुबहर के पास पहुंचा वह सड़क पर गिर गया और उसके मुंह से खून आने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक नहीं मौजूद रहे।
इसी बीच परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला आ गया और मंत्री ने अपने काफिले की गाड़ी से बेहोश धावक को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा शिवपुर दीयर के गरीबा डेरा निवासी प्रकाश सिंह भी मैराथन में भाग ले रहा था, वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। जबकि बिहार के भभुआ कैमूर निवासी विकास कुमार यादव को दौड़ते वक्त चक्कर आ गया और वह गिर कर बेहोश हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने बेहोश धावक को ग्लूकोज पानी दिया।