फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Kinnar murdered body stuffed in a sack and hidden in box

घर में मिलीं दो लाशें: किन्नर की हत्या की, फिर शव बोरी में भर बक्से में छिपाया, बाद में युवक ने खुद भी जान दी

Fri, 20 Feb 2026 12:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बैरिया (बलिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैरिया (बलिया) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 12:45 PM IST
सार

रानीगंज बाजार में रेखा किन्नर की हत्या कर डेयरी संचालक रवि गुप्ता ने आत्महत्या की। पांच लाख रुपये के विवाद में यह वारदात हुई। रवि के परिजन गिरफ्तार हुए। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Ballia Kinnar murdered body stuffed in a sack and hidden in box
युवक ने किन्नर की हत्या कर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया के रानीगंज बाजार स्थित घर में रेखा किन्नर (60) की हत्या करने के बाद डेयरी संचालक रवि गुप्ता (28) ने फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। किन्नर दो दिन से लापता थी। उसका शव घर की तीसरी मंजिल पर बक्से में प्लास्टिक की बोरी में मिला।

विज्ञापन

किन्नर के शरीर से अधिकतर आभूषण गायब थे। सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैशी ने मामले की जांच की। बैरिया पुलिस ने हत्या व शव छिपाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रवि के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नरों का कहना है कि रेखा ने रवि को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। उसी के विवाद में यह वारदात हुई है। थाना प्रभारी आरपी सिंह के अनुसार, रानीगंज बाजार निवासी रवि गुप्ता बाजार में डेयरी चलाता था। एक वर्ष पहले उसकी मोना गुप्ता से शादी हुई थी। बुधवार की शाम रवि दुकान से घर आया और चौथे मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चला गया।

विज्ञापन

सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर पंखे के हुक से रवि का शव लटका मिला। रवि के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

एक दिन पहले रवि के घर के सामने आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रेखा किन्नर, रवि के घर में जाते दिखी थी, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखी थी। शक होने पर पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब दिया था। रवि की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से आ रही दुर्गंध पर परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की।

खोजबीन के दौरान तीसरी मंजिल पर टिन शेड में रखे बक्से में प्लास्टिक की बोरी से रेखा किन्नर का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सना किन्नर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार की शाम रवि गुप्ता के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी निवासी देवकी छपरा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर दोकटी, रेवती, दुबहड़, हल्दी थानों की फोर्स रानीगंज बाजार से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मुस्तैद रही।

आरोप, रवि ने पांच लाख रुपये का लिया था कर्ज
रेखा के साथी किन्नरों ने हत्या कर शव को तीसरी मंजिल छिपाने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखा करीब 45 वर्ष से बाजार में रहती थी। इन दिनों देवकी छपरा में साथियों के साथ किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार को रानीगंज बाजार से बधाई मांगने निकली रेखा लापता हो गई थी। किन्नर बाबरी अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में 12 से अधिक दुकानदारों को रेखा ने बिना ब्याज के 80 हजार से पांच-छह लाख रुपये तक की मदद की थी।

सना किन्नर ने बताया कि रेखा ने रवि को डेयरी के लिए करीब पांच लाख रुपये दिए थे। बार-बार मांगने पर भी वह वापस नहीं कर रहा था। उसी विवाद में रेखा की हत्या कर दी। पुलिस ने गुमशुदगी के दूसरे दिन रेखा का मोबाइल रानीगंज बाजार के पूरब फाटक पर चाय की दुकान के पीछे झाड़ी से बरामद किया था।

बधाई का पैसा मांगने के दौरान हुए विवाद में किन्नर की मौत के बाद तनाव में आकर रवि ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। - ओमवीर सिंह, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed