फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Keep in mind the guidelines during the festival, the District Magistrate took feedback from the station in-charge regarding Muharram

बलियाः त्योहार के दौरान गाइडलाइन का रखें ध्यान, मुहर्रम को लेकर जिलाधिकारी ने थाना प्रभारियों से लिया फीडबैक

Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Keep in mind the guidelines during the festival, the District Magistrate took feedback from the station in-charge regarding Muharram
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करती जिलाधिकारी अदिति सिं - फोटो : BALLIA
बलिया। मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अदिति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें सभी सदस्यों से जरूरी सुझाव लिए गए। इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी त्योहार मनाने के दौरान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखना है। लॉ एंड आर्डर को लेकर सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्रवार जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद कोरोना की तीसरी लहर के आने का अलर्ट किया गया है, लिहाजा पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस आदि नहीं निकलेगी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में लोगों से इस बात से जरूर अवगत करा दें। कहीं कोई दिक्कत की संभावना संज्ञान में आये तो समय से पहले बता दें, ताकि उसे दुरुस्त किया जा सके। निर्देश दिया कि समिति के सदस्यों के सुझाव व शिकायत अनुपालन सभी सम्बन्धित अधिकारी करके अवगत करा देंगे। अन्न महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दुकान से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए। एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। कहीं भी ताजिया न रखा जाए, ताकि जुलूस निकालने की नौबत ही न आए। अन्न महोत्सव को लेकर सभी थानाध्यक्ष को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थाना में पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। लगभग सभी धर्म गुरुओं ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत पिछले वर्ष की तरह इस बार ताजिया नहीं निकाली जाएगी। शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने नगर क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या व नपा बलिया में प्राइवेट फर्म होने के बाद भी सफाई ठीक नहीं होने, चित्तू पांडेय चौराहे पर सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की समस्या बताई। यह भी कहा ढीले तारों को जरूर दिखवा लिया जाए। काजीपुरा में जलभराव की समस्या दूर कराने की बात कही। अन्य छोटी-मोटी समस्या भी बताई, जिसे जिलाधिकारी ने नोट कराते हुए निदान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सभी एसडीएम-सीओ समेत सदस्य के रूप में शिवकुमार कौशिकेय, भानु प्रकाश बबलू, सीए बलजीत सिंह, असगर अली, अजय सिंह, इफ्तेखार खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed