फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Joint entrance examination of B.Ed will be held at 32 centers, more than 11 thousand candidates will take part

बलियाः 32 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Sun, 25 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Joint entrance examination of B.Ed will be held at 32 centers, more than 11 thousand candidates will take part
बलिया। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 30 जुलाई को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा छह अगस्त को कराई जाएगी। जनपद में परीक्षा के लिए 32 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षा में 11 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डिंग के बीच नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में परीक्षा के कोआर्डिनेटर एवं जेएनसीयू के चीफ प्राक्टर डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय ने बताया कि अब नई तिथि पर परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के चयन में आधारभूत सुविधाओं चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, पेयजल, प्रसाधन, फर्नीचर और पहुंच मार्ग आदि का विशेष ख्याल रखा गया है। 12950 विद्यार्थियों की क्षमता वाले 32 कालेजों में लगभग 11 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरा ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के स्टैटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed