फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Gangsters are surrendering due to fear of encounter, another accused surrendered

Ballia: एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे हैं गैंगस्टर, एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 06 May 2023 03:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 03:53 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड़ निवासी असलहा व्यापारी नंद लाल ने एक फरवरी को सूदखोरों के प्रताड़न से तंग होकर दुकान में फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर 13 नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Ballia: Gangsters are surrendering due to fear of encounter, another accused surrendered
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

असलहा कारोबारी नंदलाल आत्महत्या मामले में आरोपी रणजीत सिंह हनुमान ने शनिवार को गैंगस्टर मामले में कोतवाली पुलिस के समक्ष सरेंड कर दिया। बाद में पुलिस ने अभियुक्त को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में फिलहाल शैलेश सिंह, संजय मिश्रा व राजू मिश्रा फरार चल रहे है। इनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रकिया में जुटी है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को मामले में आरोपी अजय सिंघाल, देव नारायण सिंह पूना व आलोक सिंह ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: सोनभद्र में चेकिंग के दौरान कार से दस लाख रुपये नकदी बरामद, पुलिस ने किया सीज
विज्ञापन

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड़ निवासी असलहा व्यापारी नंद लाल ने एक फरवरी को सूदखोरों के प्रताड़न से तंग होकर दुकान में फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर 13 नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें  कानपुर की दो असलहा प्रतिष्ठानों के अलावा जिले के 11 सूदखोर शामिल रहे। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। 16 मार्च को जिला जज ने सात आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी। रिहा होने के कुछ दिन बाद 25 मार्च को पुलिस ने 12 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद कर दिया। जमानत पर रिहा सातों आरोपी भूमिगत हो गए। वह हाईकोर्ट से जमानत लेने के चक्कर में लगे थे। इस बीच पुलिस कुर्की की कार्रवाई की प्रकिया की खबर पर अब तक चार आरोपी सरेंड कर चुके है। पुलिस कुछ दिनों से कोर्ट में हाजिर होने की संभावना को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि मामले में फरार गैंगेस्टर के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। शीघ्र ही फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed