Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Family teacher died road accident receive 50 lakh support future three children uttar pradesh news

बलिया: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को मिलेंगे 50 लाख, तीन बच्चों के भविष्य को मिलेगा संबल

Sat, 14 Nov 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:10 AM IST
सार

बलिया में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को शिक्षक सहयोगी समूह (टीएससीटी) की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगले पखवाड़े यह राशि उनकी पत्नी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे तीन नाबालिग बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को संबल मिलेगा। हादसे के बाद परिवार पर आए आर्थिक संकट में यह मदद राहत देगी।

विज्ञापन
Ballia Family teacher died road accident receive 50 lakh support future three children uttar pradesh news
दिवंगत शिक्षक रामप्यारे के घर पहुंचे शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तेलमा के शिक्षक रामप्यारे के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। अगले पखवाड़े यह धनराशि उनकी पत्नी मीना देवी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सहायता प्रक्रिया पूरी करने के लिए बृहस्पतिवार शाम संगठन की जिला टीम बेल्थरारोड बस स्टैंड के पास स्थित उनके आवास पर पहुंची और बैंक खाते समेत जरूरी दस्तावेज प्राप्त किए। रामप्यारे अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों साक्षी, सौम्या और श्रेयांस को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षाधिकारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करती है। संगठन से प्रदेश के करीब चार लाख 30 हजार सदस्य जुड़े हैं। किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर अन्य सदस्य आर्थिक सहयोग देकर उसके परिवार को संबल प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


संगठन की व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक सदस्य 15 रुपये का योगदान करता है। प्रदेश के करीब 80 प्रतिशत सदस्यों के सहयोग से दिवंगत सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पिछले माह प्रदेश के 20 परिवारों को करीब 50-50 लाख रुपये की मदद दी गई थी। इसी क्रम में आगामी सहायता सूची में शिक्षक रामप्यारे की पत्नी का नाम भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश के शिक्षक परिवार की तरह साथ खड़े हैं : विवेकानंद
दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंचे टीएससीटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पत्नी मीना देवी और बच्चों को ढांढस बंधाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद ने फोन पर मीना देवी से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के सभी शिक्षक परिवार के सदस्य की तरह उनके और बच्चों के साथ खड़े हैं। इस दौरान प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, लालजी यादव, संजय कन्नौजिया, राजेश जायसवाल, अब्दुल अंसारी, संजीव वर्मा, आशुतोष तरुण पांडेय, आमिर शमशाद, सुरेश कुमार, आलोक सिंह, नीतीश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव और रवि गुप्त सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जिले के नौ परिवारों को मिल चुकी है आर्थिक मदद
टीएससीटी अब तक जिले के नौ दिवंगत शिक्षक और शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। इनमें पिछले माह बभनौली (बेरुआरबारी) के दिवंगत शिक्षक राकेश सिंह के परिवार के अलावा सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी (सरयां डीहूभगत, बिल्थरारोड), अशोक यादव (जिगड़ीसर, मनियर), लालजी राम (छितौना, नगरा), दिनेश दूबे (निपनिया, मनियर), राजकुमार पांडेय (बांसडीह), रिंटू राय (संदवापुर, पंदह), सुरेंद्रनाथ सिंह (शिवपुर, बसंतपुर) और शाहनवाज अहमद (पिपरौली, सीयर) के परिवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed