फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: English liquor used to be transported to Bihar in hiding with chicken, three arrested

बलिया: मुर्गी के साथ छिपाकर बिहार पहुंचाई जाती थी अंग्रेजी शराब, तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ballia: English liquor used to be transported to Bihar in hiding with chicken, three arrested
हल्दी पुलिस द्वारा पकड़ा गया मुर्गा फार्म में अवैध तरीके से रखा गया शराब तथा तस्करी के आरोपी युवक - फोटो : BALLIA
बलिया। हल्दी पुलिस ने शुक्रवार की रात मुड़ाडीह ताल सिवान स्थित एक पोल्ट्री फार्म से 455 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

हल्दी प्रभारी निरीक्षण कालीशंकर तिवारी, उप निरीक्षक सूर्यनाथ यादव हमराहियों संग रात में गस्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मुड़ाडीह ताल के पास सिवान स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। यहां एक कमरे में 455 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आकाश सिंह निवासी पोखरा गायघाट थाना हल्दी व रांची झारखंड के थाना नगड़ी स्थित डूमर टोली निवासी विजय नायक और नेपाल के मोरंग जनपद स्थित रगेली थाना के जैनपुर निवासी राजकुमार राम के रूप में हुई।
विज्ञापन

मुर्गी के साथ छिपाकर बिहार पहुंचाई जाती थी खेप
गिरफ्तार लोगों ने बताया कि यह पोल्ट्री फार्म विनय सिंह व बच्चा सिंह निवासी पोखरा गायघाट की है। हम लोग उनके नौकर हैं। वही लोग हरियाणा से ट्रक से यह शराब मंगाए थे। बताया, शराब का क्रय व विक्रय पोल्ट्रीफार्म की आड़ में उन्हीं लोगों द्वारा किया जाता है। हम लोग उनके बताने पर धान की भूसी व मुर्गी के अंडे व मुर्गे के बीच वाहन में छिपाकर शराब को बिहार प्रांत भेजते हैं। बताया कि पुलिस को देखकर बच्चा सिंह, मनीष सिंह व विनय सिंह भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गिरजाशंकर यादव, अमित सिंह, राम सिंह, प्रेमसागर, बसंत, चालक सतीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed