फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia District Jail Ruckus Jailer suspended who was on leave many more officers may punished

बलिया जेल में बवाल: अवकाश पर चल रहे जेलर भी हुए निलंबित, कई और अधिकारियों पर गाज गिरनी तय

Fri, 20 Aug 2021 02:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Aug 2021 02:30 PM IST
सार

14 जुलाई को पहली बार जेल में बवाल हुआ था। मामला शांत कराने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए थे । फिर  11 अगस्त की रात को जेल में कैदी अनशन पर बैठ गए और 12 अगस्त को प्रभारी कारापाल पर जानलेवा हमला किया गया था। 

विज्ञापन
Ballia District Jail  Ruckus  Jailer suspended who was on leave many more officers may punished
बलिया जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिला कारागार में पिछले दिनों हुए बवाल को लेकर शासन की कार्रवाई जारी है। मामले में अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उन्हें भी कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया है। इसके पहले शासन ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को निलंबित कर दिया था। अभी कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है।  

विज्ञापन


जेल में पिछले दिनों डीएम अदिति सिंह एवं तत्कालीन एसपी डा. विपिन ताडा ने फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया था। जिसमें पांच मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं थी। इसके बाद डीआईजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने जांच की थी। उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके बाद से कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के निलंबन व अन्य की संस्तुति का आदेश जारी किया था। बुधवार की देर रात शासन ने अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को भी निलंबित कर दिया। उधर, जेल में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्रवाई को लेकर सशंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आजमगढ़ से आए नवागत जेलर राजेंद्र सिंह के अलावा डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह कारागार की व्यवस्था देख रहे हैं। बंदियों के हमले में घायल डिप्टी जेलर जीतेंद्र कश्यप अवकाश पर हैं। बिजनौर से जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का बलिया तबादला किया गया है किंतु अभी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उधर, निलंबित जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है। डेंगू की भी शिकायत है। मैं काफी दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हूं।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को पहली बार जेल में बवाल हुआ था। मामला शांत कराने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए थे , 11 अगस्त की रात को जेल में कैदी अनशन पर बैठ गए और 12 अगस्त को प्रभारी कारापाल पर जानलेवा हमला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed