फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Criminal with handcuffs absconding for two years

बलिया: दो साल से वांछित अपराधी हथकड़ी समेत फरार, सिपाहियों को चकमा देकर हुआ गायब

Wed, 19 Aug 2020 01:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ballia: Criminal with handcuffs absconding for two years
प्रतीकात्मक तस्वीर

बलिया जिले के हल्दी थाने में दो वर्षों से वांछित अपराधी सोमवार रात पुलिस चौकी रामगढ़ से हथकड़ी समेत फरार हो गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। आरोपी को बिहार के अरररिया जिले से गिरफ्तार करके लाया गया था।      

विज्ञापन


पुलिस चौकी रामगढ़ के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप दुबे आरोपी को बिहार के अरररिया से गिरफ्तार कर सोमवार रात चौकी पर ले आए थे। उसे मंगलवार की सुबह अदालत में पेश करना था। चौकी इंचार्ज के रात में गश्त पर जाने के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को चकमा देकर वह रस्सी और हथकड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


फरार अपराधी हल्दी थाने में धारा 224 के तहत दर्ज मुकदमे में दो वर्षों से वांछित चल रहा था। संबंधित थाने तथा चौकी के पुलिसकर्मियों ने नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। मुजरिम के खिलाफ सीजेएम अदालत से 182 की कार्रवाई का आदेश भी पारित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed