फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Crime: Thieves took away jewelry worth about seven lakhs from gold businessman's bike

Ballia Crime: स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से करीब सात लाख के गहने उड़ा ले गए चोर, सारी वारदात CCTV में कैद

Sun, 25 Jun 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Jun 2023 01:23 PM IST
सार

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिगंज निवासी संतोष वर्मा की दुकान से सुखपुरा और बहादुरपुर चट्टी पर भी है। प्रत्येक दिन की भांति वह शनिवार की रात आठ बजे सुखपुरा स्थित दुकान से निकले थे। बारिश होने के कारण बहादुरपुर स्थित स्वर्ण की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बैठ गए थे। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक मोटरसाइकिल के अगल-बगल घूमने लगा।

विज्ञापन
Ballia Crime: Thieves took away jewelry worth about seven lakhs from gold businessman's bike
स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से करीब सात लाख के गहने उड़ा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगंज में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी से स्वर्ण व्यवसायी की मोटरसाइकिल से करीब सात लाख के गहनों पर उच्चकों ने हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब स्वर्ण व्यवसायी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लेकर घर जाने लगा। इसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में हो गई है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना शनिवार रात की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कल वाराणसी आ रहे हैं CM Yogi: जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे दो हेलीपैड
विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिगंज निवासी संतोष वर्मा की दुकान से सुखपुरा और बहादुरपुर चट्टी पर भी है। प्रत्येक दिन की भांति वह शनिवार की रात आठ बजे सुखपुरा स्थित दुकान से निकले थे। बारिश होने के कारण बहादुरपुर स्थित स्वर्ण की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बैठ गए थे। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक मोटरसाइकिल के अगल-बगल घूमने लगा। मोटरसाइकिल की डिक्गी में रखे करीब सात लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। संतोष वर्मा मोटरसाइकिल स्टार्ट कर घर जाने की तैयारी करने लगे। डिक्गी खोलकर देखा तो उन्हेंं मामले की जानकारी हुई। तत्काल मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पूरी घटना उसमें कैद थी। जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी राीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed