फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia crime news: three panchayat workers suspended in embezzlement case, lakhs were rigged

Ballia crime news: गबन के मामले में तीन पंचायत कर्मी निलंबित, लाखों की हुई थी हेराफेरी

Thu, 06 Apr 2023 07:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Apr 2023 07:30 AM IST
सार

बांसडीह ब्लॉक में शासकीय धन का गलत तरीके से आहरित करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित फर्म सप्लायर के विरुद्ध सोमवार की शाम सहायक जिला पंचायत अधिकारी द्वारा स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
Ballia crime news: three panchayat workers suspended in embezzlement case, lakhs were rigged
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बलिया में बंसडीह ब्लॉक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायत की जांच के बाद दो दिन पहले 15.77 लाख के गबन का मुकदमा पूर्व प्रमुख समेत तीन लोगों पर दर्ज कराया गया था। डीपीआरओ ने बुधवार की देरशाम गबन के आरोपी तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि बांसडीह ब्लॉक में शासकीय धन का गलत तरीके से आहरित करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित फर्म सप्लायर के विरुद्ध सोमवार की शाम सहायक जिला पंचायत अधिकारी द्वारा स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस को दी गयी तहरीर में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत बांसडीह में गलत तरीके से 15 लाख 77 हजार पांच सौ रुपए का गबन 2017 से 2021 के बीच तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह एव सप्लायर फर्म के मालिक रंजय कुमार सिंह ने किया है। गबन की जांच जिला विकास अधिकारी एव सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण बलिया द्वारा किया गया था। अब डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कार्यों के प्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी विजय शंकर, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ गुप्ता व ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर भारती को बुधवार की देर शाम निलंबित कर दिया। चंद्रशेखर भारती को विकासखंड मनियर से।सम्बद्ध करते हुए इसकी जांच मनियर ब्लॉक के एडीओ को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed