फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Crime: Man shot woman, dispute was going on to vacate the shop, case filed against two

Ballia: बरामदे में सोई वृद्ध महिला को मारी गोली, दुकान खाली कराने को लेकर विवाद में वारदात

Sat, 15 Jul 2023 10:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

गड़वार थाने से चंद कदम दूर बाजार में वहीदा खातून के मकान में दो लोग सब्जी की दुकान चलाते है। दुकान खाली कराने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। वहीदा ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। उसके बाद भी दुकान खाली नहीं हुई। जमीला ने आरोप लगाया कि देर रात दोनों युवक छत पर आकर मां वहीदा गोली मारकर भाग गए।

विज्ञापन
Ballia Crime: Man shot woman, dispute was going on to vacate the shop, case filed against two
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

बलिया जिले के गड़वार थाने के स्थानीय कस्बे में छत पर बरामदे में सो रही वृद्धा को शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बगल में सोई बेटी मां की हालत देख चिल्लाने लगी। आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने घायल वृद्ध महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने घायल का बयान लिया।

विज्ञापन


बेटी जमीला खातून की शिकायत पर किराएदार दो सगे भाइयों नेसार अंसारी व सेराज अंसारी पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। गड़वार कस्बा निवासी वहीदा खातून के मकान में नेसार अंसारी ने कपड़े की दुकान की है। दुकान को अपने नाम से कराने की कुछ दिनों से चर्चा होने पर वहीदा खातून ने दुकान खाली करने के लिए कहा था। वह फर्जी कागज दिखलाते हुए दुकान रजिस्ट्री का दावा कर रहा था। 
विज्ञापन


समाधान दिवस से लेकर थाने पर गुहार लगाने व पुलिस की चेतावनी के बावजूद नेसार दुकान पर जबरदस्ती कब्जा किया था। शुक्रवार की शाम को इसको लेकर पंचायत भी चल रही थी। वहीदा खातून रात में बेटी के साथ बरामदे में सोई थी। घर के पीछे के रास्ते से आकर बदमाश गोली मारकर फरार हो गया। गोली वहीदा के कंधे में लगने से वहीं गिर पड़ी। मां की हालत देख बेटी जमीला चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मामले में आज मुख्तार अंसारी पर आ सकता है फैसला, ये है पूरा मामला


बेटी जमीला की शिकायत पर पुलिस ने किराएदार दो सगे भाइयों नेसार अंसारी व सेराज अंसारी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वृद्धा के दो बेटे कोलकाता रहते हैं। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि बेटी की शिकायत पर दो किराएदार भाइयों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

दुकान खाली कराने को बहुत दिनों से लगा रही थी गुहार

दुकान को खाली कराने के लिए बहुत दिनों से किरायेदार से विवाद चल रहा था। पीड़िता वहीदा खातून डीएम से लेकर थाने का चक्कर लगा रही थी। थाना पर लगने वाले समाधान दिवस पर राजस्व व पुलिस टीम अगर मामले को गंभीरता से ली होती तो शायद ऐसी घटना नहीं हुई होती। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed