फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Crime: Former chairman representative shot dead, son-in-law injured, FIR against son-in-law

Ballia Crime: पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत, दामाद के घर पर हुआ था हंगामा, FIR दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 05:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 05:45 AM IST
सार

नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के भसुर थे। सोमवार की देर रात वे पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गए थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और गोली चल गयी। गोली चलने से शत्रुघ्न सिंह व दामाद दोनों घायल हो गये।

विज्ञापन
Ballia Crime: Former chairman representative shot dead, son-in-law injured, FIR against son-in-law
गोली मारकर हत्या। - फोटो : social media

विस्तार

बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह की उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात आपसी कलह में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मनीष सिंह (40 साल) घायल हो गये। पुलिस कोमल सिंह की तहरीर पर चचेरे दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। दामाद मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढें- Varanasi: डॉ के. एजिलरसन बने वाराणसी कमिश्नरेट के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, पहली बार हुआ ये बदलाव, पढ़ें ये खबर
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिंह नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व अध्यक्ष रेनू सिंह के ससुर थे। सोमवार की देर रात वे पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गए थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और गोली चल गयी। गोली चलने से शत्रुघ्न सिंह व दामाद दोनों घायल हो गये। सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।चिकित्सकों ने शत्रुघ्न सिंह को मृत घोषित कर दिया। मनीष सिंह पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उभांव थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि वार्ड नंबर 10 मनीष सिंह के घर पर ही घटना हुई है। कोमल सिंह की तहरीर पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed