फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Corona Update: One more corona infected died, 132 new positives found

Ballia Corona Update: एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 132 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 17 Aug 2020 06:18 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 06:18 PM IST
सार

  • कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 3094, एक्टिव केस 1205, डिस्चार्ज हुए 1861

विज्ञापन
Ballia Corona Update: One more corona infected died, 132 new positives found
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

बलिया जिले में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई जबकि सोमवार को आई रिपोर्ट में 132 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 28 हो गई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3094 हो गई है। इसमें पहले भर्ती 3094 में से 1861 लोग स्वस्थ हो चुकी हैं। एक्टिव केस की संख्या 1205 है। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूॅनाट से कुल 1022 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर के तहत पहले भेजे गए सैंपल में से कुल 106 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 26 लोग एंटीजन से जांच में पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को आरटीपीसीआर से 650 और एंटीजन से 348 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। ट्रूनाट से 24 लोगों की जांच की गई। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 45290 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें से 40023 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 3094 लोग अब तक पॉजिटिव मिले हैं। 2155 लोगों के सैंपलिंग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए कुल 455 बेड छमता के चार एल-1 अस्पतालों की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतपुर एल-1 की क्षमता 55 बेड की है और सभी बेड खाली हैं। सीएचसी फेफना की क्षमता 125 बेड हैं और सभी बेड खाली हैं। शांति हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर की क्षमता भी 125 बेड हैं और सभी बेड खाली हैं। शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय की क्षमता 150 बेड की है और यहां 41 मरीज भर्ती हैं तथा 98 बेड खाली हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 60.1 4 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है। इस समय जिले में एल-1 अस्पताल में 41 तथा होम आइसोलेशन में कुल 654 मरीज हैं। तीन मरीज जेल आइसोलशन में हैं। 54 मरीज अन्य जनपदों में उपचाराधीन हैं। 267 मरीजों को होम आइसोलशन पूर्ण कर स्वस्थ होने का सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। 

पोर्टल पर अपडेशन की प्रक्रिया में जिले के कुल 186 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 528 थी, जिसमें सोमवार को कुल 12 नए हॉट स्पॉट बढ़े हैं, जबकि 14 इससे बाहर आए हैं। अब जिले में कुल हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 526 हो गई है। 

इसमें सदर तहसील में 164, बैरिया में 44, बांसडीह में 103,  सिकंदरपुर 67, रसड़ा 85 और बेल्थरारोड तहसील में कुल 63 कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम ने बताया कि सोमवार को मिले मरीजों को स्वास्थ्य टीम होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed