फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Case against the newly elected president of Nagar Panchayat Maniyar, serious allegations, doubts about

Ballia: नगर पंचायत मनियर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा, लगे गंभीर आरोप, शपथ ग्रहण को लेकर संशय

Fri, 26 May 2023 09:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 26 May 2023 09:09 AM IST
सार

शुक्रवार को होने वाले रितु देवी के शपथ ग्रहण को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा का कहना है कि शपथ ग्रहण रोकने के संबंध में उन्हें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।

विज्ञापन
Ballia: Case against the newly elected president of Nagar Panchayat Maniyar, serious allegations, doubts about
नगर पंचायत मनियर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में नगर पंचायत मनियर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु देवी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कक्षा 6 के अंक पत्र में कूट रचना करने और चुनाव के दौरान फर्जी अंकपत्र का प्रयोग करने के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह की तहरीर पर गुरुवार को देर शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

ऐसे में शुक्रवार को होने वाले रितु देवी के शपथ ग्रहण को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा का कहना है कि शपथ ग्रहण रोकने के संबंध में उन्हें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में आज शपथ लेंगे मेयर और पार्षद, आमंत्रण पत्र पर सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते 16 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रही बुचिया देवी पत्नी घूरा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु देवी पर नामांकन पत्र में गलत जन्मतिथि की जानकारी देने और कूट रचना करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन निरस्त करने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि निकाय चुनाव के नामांकन के दिन तक रितु देवी की आयु 25 वर्ष आठ माह 22 दिन ही थी, जिस कारण वह अध्यक्ष के निर्वाचन के योग्य नहीं थी। लेकिन कूट रचना कर गलत जन्म तिथि की जानकारी दी गई।

बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को देर शाम नगर पंचायत मनियर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।- राजीव कुमार सिंह, कोतवाल, शहर कोतवाली, बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed