फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia bus stand will be built on the lines of airport: Minister

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा बलिया का बस अड्डा : मंत्री

Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ballia bus stand will be built on the lines of airport: Minister
भीमपुरा क्षेत्र के चरौंवा गांव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम क? - फोटो : BALLIA
एयरपोर्ट के तर्ज पर बलिया का बस अड्डा बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 1150 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया है। इसमें अधिकांश बसें बलिया से चलाई जाएगी। भीमपुरा के चरौव्वा गांव स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह बातें कहीं। इस दौरान परिवहन मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मॉडल रेलवे स्टेशन के साथ एयरपोर्ट की तर्ज पर बलिया का बस अड्डा बनाया जाएगा। भरोसा दिया कि बलिया से नगरा होते हुए लखनऊ तक एसी बस चलाई जाएगी। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया था। भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र अति पिछड़ा है। गोपाल राय, गोलू राजा, मनोहर राठौड़, अनुभा राय, हरिंद्र सिंह व अरविंद कुशवाहा जैसे कलाकारों ने देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद व सकलदीप राजभर, बांसडीह की विधायक केतकी सिंह, नागेंद्र पांडेय, राजू सिंह, अवनीश सिंह थे। नगरा में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह के आवास पर जयंती मनाई गई। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से गोष्ठी की गई। इस दौरान मनोज गुप्त प्यारे, देवेंद्र गुप्त, विनय प्रकाश डेविड, अमीरचंद गुप्त, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरदार पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी और उन्हें सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं उसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके अतुल्य योगदान के लिए ही उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीआरओ अनिल अग्निहोत्री आदि रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से एकता दिवस मनाया गया।
कहीं एकता दौड़ तो कहीं क्विज प्रतियोगिता
श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज में सोमवार को आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एकता दौड़, श्रद्धांजलि सभा व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। एकता दौड़ में विद्यालय के स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स व छात्रों ने भाग लिया। नेतृत्व विद्यालय के पीटी टीचर कृष्णानंद ने किया। सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रवक्ता डॉ. राजेश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें शिव नारायण प्रथम, उपेंद्र कुमार द्वितीय एवं संदीप पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आप नेता अजय राय मुन्ना द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई।
विशुनपुरा क्षेत्र के मसूरिया गांव में जयंती मनाई गई। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष रघुवंश पटेल ने लौह पुरुष को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सविता पटेल, हिरामन पटेल, श्यामकुंवर, गोरख नाथ पटेल आदि रहे। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मरीजों में फल वितरण किया गया।
बैरिया डांक बंगला परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, जितेंद्र मिश्र आदि रहे। श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर काजीपुर में व्याख्यान हुआ। प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सरदार पटेल की कृतियों को बताया। राजकुमार मल्ल, कामेश्वर प्रसाद, अश्वनी सिंह, चित्रलेखा तिवारी, नजरे आलम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण कराने के उपरांत छात्र छात्राओं में रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत दौड़ कराई गई।
नरहेजी महाविद्यालय नरहीं में प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.कृष्ण मोहन सिंह, डॉ श्वेता सिंह, डॉ शोभा मिश्रा, प्रभात सिंह आदि रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबे छपरा द्वारा सोमवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ऽराष्ट्रीय एकता दिवसऽ के रूप में मनाई गई। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी संजय मिश्र ने झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी के लिए रवाना किया।
रन फार यूनिटी की दौड़ में छोटेलाल प्रथम, नंदन द्वितीय
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर सोमवार को रन फॉर यूनिटी के तहत पांच किमी की दौड़ पुलिस लाइन में आयोजित की गई। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से निकल कर शहर के प्रमुख चौराहा होते हुए पुन: पुलिस लाइन में पहुंचकर संपन्न हो गई। इस मैराथन दौड़ में कांस्टेबल छोटे लाल चौहान प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नंदन यादव द्वितीय और संतोष कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे।

अभिषेक प्रथम, विक्की द्वितीय
खेल विभाग की ओर से भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फार यूनिटी) का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स में किया गया। इसमें लगभग 200 पुरुष, बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय विक्की यादव एवं तृतीय स्थान सतीश चन्द्र भारती ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, मो. जावेद अख्तर, सोनिया कुमारी, मारुति नन्दन राय, रोहित भारद्वाज, कुंदन, जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे। संचालन नीरज राय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed