{"_id":"609e9f738ebc3ed2002f885f","slug":"ballia-ballia-news-vns5894930149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू : बाजारों में भीड़ बरकरार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू : बाजारों में भीड़ बरकरार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक पखवारा से अधिक समय से कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को भी कई दुकानदार मनमानी करते रहे और बंदी के बावजूद चुपके से खरीद बिक्री करते रहे। इसके अलावा सड़कों पर भी आवाजाही होती रही।
कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ाई गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। लेकिन नगर के बाजारों में इसका असर नहीं दिख रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सुबह सात से 11 बजे जरूरी सेवाओं से संबधित दुकानों केे खोलने की छूट दी गइ है। लेकिन इसकी आड़ में अन्य दुकानदार भी खूब मनमानी कर रहे हैं। सब्जी बाजार के अलावा अन्य बाजारों में इस कदर भीड़ हो रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो जा रही है।
शहर के चौक शहीद पार्क, सिनेमा रोड, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, विशुनीपुर, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन टाउनहाल रोड, आर्यसमाज रोड, भृगुआश्रम, कदम चौराहा, मालगोदाम आदि स्थानों पर लोग बेपरवाह सड़कों पर दिखे। सड़कों पर सब्जी, फल, किराना व अन्य दुकानें खुली देखी गईं बाजारों में खरीदारी करने वालों का भी जमावड़ा रहा।