{"_id":"609d652e8ebc3ed62e745fcb","slug":"ballia-ballia-news-vns589363555","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये कोरोना संक्रमितों की कर रहे हैं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये कोरोना संक्रमितों की कर रहे हैं मदद
विज्ञापन
बलिया। जनपद निवासीइलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले के 100 से ज्यादा विद्यार्थी व वॉलेंटियर्स सूचनाओं का आदान प्रदान कर कोरोना पीड़ितों व उनके परिजनों की मदद कर रहे हैं। उनकी इस नेक पहल से कई लोगों को वक्त पर दवा, बेड, अस्पताल और यहां तक कि ऑक्सीजन तक उपलब्ध हुआ है।
डॉ. सिंह ने बताया कि सभी वालंटियर्स को तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से कोविड से संबंधित बेड, दवा और ऑक्सीजन की जानकारी इकट्ठा करती है। यहां से यह जानकारी दूसरी व्हाट्सएप ग्रुप के टीम को दी जाती है। यहां वॉलेंटियर्स उन जानकारियों की वर्तमान स्थिति एवं वैधता की जांच करते हैं। अगर जानकारी प्रमाणित होती है तो इसे तीसरी व्हाट्सएप टीम को भेजी जाती है, जो इसे स्लैक सॉफ्टवेयर तथा कोविड हेल्प फेसबुक पेज में अपडेट करती है। इसके अलावा जनपद निवासी डॉ. हिमांशु कात्यान की टीम भी जानकारी मुहैया कराती है। अगर कोई कोविड से संबंधित रिक्वेस्ट आती है तो उससे संबंधित जानकारी स्लैक सॉफ्टवेयर और फेसबुक पेज से खोजकर रिक्वेस्ट करने वाले को भेज दी जाती है। डॉ. सिंह ने बताया कि हमारी टीम देश भर के संभावित प्लाज्मा डोनर की लिस्ट तैयार कर रही है। इससे भविष्य में कोविड महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी।
डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक बलिया एवं आसपास के जिलों के कई मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता की है। कहां बेड खाली है, कहां ऑक्सीजन रिफिल हो रही है, ये सब जानकारी दी जाती है। साथ ही रेमेडिसिविर इंजेक्शन एवं कोविड केयर सेंटर की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। जरूरत पड़ने पर हमारे वालंटियर्स अस्पताल पहुंचकर भी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य में सहभागिता के लिए विकास सिंह, चंदन श्रीवास्तव, अभिजीत पांडेय, अरविंद सिंह, राकेश चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया।