फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia

पारा लुढ़कर पहुंचा सात डिग्री, ठंड में इजाफा

Wed, 18 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ballia
बलिया। कड़ाके की ठंड का असर दूसरे दिन बुधवार को और बढ़ गया। पारा गिरने के साथ ही गलन शुरू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बुधवार को हल्की पछुवा हवा के चलते पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे दिन भगवान भास्कर बादलों में छिपे रहे। कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका की ओर से शाम को कुछ इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई। इस बीच प्रशासन की ओर से शहर में कई इलाकों में कंबल वितरण की भी सूचना मिली। दो दिनों से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, वहीं बुधवार को लुढ़क कर 7 डिग्री पर पहुंच गया। ठंड के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे थे। उधर, सुबह में कोहरे के कारण वाहनों को लाइट जला कर ही चलना पड़ा।
विज्ञापन

देहात में बढ़ी परेशानी, नहीं जलाए गए अलाव
नगरा। ठंड और सर्द हवाओं के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है और न ही कंबल वितरित किया जा रहा है। क्षेत्र के नगरा, नरही, डिहवा, बछईपुर, सलेमपुर, मलप, ताड़ीबड़ा गांव आदि चट्टी चौराहों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। रसडा तहसीलदार राम नारायन वर्मा ने बताया कि अलाव का पैसा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को दे दिया गया है। कम्बल का वितरण जारी है। सूची बन गयी है लेखपालों और कानूनगो के अलावा नायब तहसीलदार गांवो में वितरण कर रहे हैं। दया छपरा: कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दया छपरा, पांडेयपुर आदि ढालों पर ठंड से कांपते ग्रामीण रास्ते की , कागज व साइकिल के पुराने टायर जला कर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed