फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Alert issued regarding flood, Saryu's water level above red mark

बलिया: बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, सरयू का जलस्तर लाल निशान से ऊपर

Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Alert issued regarding flood, Saryu's water level above red mark
गोपालपुर, दुबेछपरा में संभावित बाढ़ कटान का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह। स - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एडीएम फाइनेंस राम आसरे की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारणनदियां उफान पर हैं।आने वाले दो से तीन दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा होने की आशंका है। वर्तमान में सरयू नदी भी लाल निशान से ऊपर चल रही है। इसलिए तटबंधों की निगरानी की जाए और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर गायघाट गेज पर 53.470 मीटर है। खतरा बिंदु 57.615 है। सरयू नदी का जलस्तर डीएसपी हेड तुर्तीपार पर 64.420 है। खतरा बिंदु 64.01 से ऊपर है। चांदपुर में 58.040 मीटर पर बह रही है। खतरा बिंदु 58 मीटर है। मांझी में 53.700 मीटर पर बह रही है। खतरा बिंद 55.15 है। सभी नदियां बढ़ांव पर हैं।
विज्ञापन

अलर्ट के बाद अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बैरियां के नवागत उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने गंगा और सरयू घाघरा नदी के कारण आने वाली बाढ़ से बचताव की तैयारियों का जायजा लिया। गोपालपुर में गंगा नदी के संभावित कटान बिंदु का निरीक्षण किया। गोपालपुर, दुबेछपरा, दयाछपरा, टेंगरही, पांडेपुर और बहुआरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों और शरणालयों को देखा। जलस्तर बढ़ने और इससे होने वाले नुकसान तथा बचाव के सम्बंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को तीव्र गति देने का निर्देश दिया। कहा कि किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बांसडीह तहसील क्षेत्र में तहसीलदार प्रवीण सिंह ने रिगवन, खेवसर, पर्वतपुर आदि चौकियों का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ को लेकर न घबराएं नहीं। टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed