{"_id":"6850fda870e8bd68fa0f7077","slug":"ballia-accident-update-third-youth-died-after-injured-in-collision-with-dcm-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia Accident News: बेकाबू डीसीएम की टक्कर से घायल तीसरे युवक की मौत, नौ लोगों को रौंदा था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Accident News: बेकाबू डीसीएम की टक्कर से घायल तीसरे युवक की मौत, नौ लोगों को रौंदा था वाहन
Tue, 17 Jun 2025 11:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:04 AM IST
सार
Ballia Road Accident: बलिया जिले में सड़क हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार की शाम को डीसीएम ने नौ लोगों को रौंद दिया। जिसमें छह लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में बेकाबू डीसीएम की चपेट में आने से तीसरे घायल अखिलेश यादव (25) की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन मौत की खबर पर क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। अन्य छह घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। देर रात एसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंच कर भर्ती घायलों से मिले और बेहतर इलाज की व्यवस्था की। उन्होंने सागरपाली-थम्हनपुरा-बैरिया मार्ग पर कामर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सागरपाली-थम्हनपुरा-बैरिया मार्ग पर सोमवार की शाम बाइक सवार को टक्कर मार भाग रही डीसीएम बेकाबू हो गई। उसने सड़क किनारे खड़े नौ लोगों को भिखारीपुर में रौंद दिया। इनमें बिट्टू चावर (24), मनु गोंड (19), सर्वदेव गुप्ता (65), गुलशन (13), निशांत स्वरूप (25), मनु कुमार (19) निवासी अजोरपुर व अखिलेश यादव (25) वर्ष, हृदय नारायण यादव (35), रामदुलारी देवी (30) निवासी करंजा बाबा तर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बलिया में दर्दनाक हादसा: भागने के चक्कर में बेकाबू DCM ने नौ लोगों को रौंदा, किशोर सहित दो की मौत; कई गंभीर
विज्ञापन
इलाज के दौरान मनु गोंड (19) व गुलशन कुमार (13) की मौत हो गई। अखिलेश की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डीसीएम में अखिलेश की बाइक फंसने के बाद ग्रामीणों की घेराबंदी से चालक अनुज उपाध्याय गाड़ी रोक भागने लगा था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।