फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballast plastering contractor

गिट्टी डाल कर चलता बना ठेकेदार

Sun, 04 Mar 2018 11:40 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 04 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ballast plastering contractor
भगवानपुर-मिड्ढा मार्ग पर बिखरी पड़ीं गिट्टियां। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
भगवानपुर-मिड्ढा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालत यह है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी हादसे को दावत देना है। गड्ढों में तब्दील इस मार्ग पर ठेकेदार ने गिट्टी तो डाल दी है लेकिन इसके बाद का कार्य नहीं कराया। लिहाजा इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि  शिकायत के बाद भी इस ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे।
विज्ञापन


बलिया-गड़वार मुख्यमार्ग से भगवानपुर से मिड्ढा होते हुए अमवां, नगरी, भरतपुरा तथा बनरही व धर्मपुरा जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे में बन चुके है। जिस पर से चलना दुभर हो गया है। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गांव के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते है। बावजूद इस मार्ग पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। जनवरी माह में संबंधित ठेकेदार ने गड्ढों में गिट्टी डलवाया तो लोगों को उम्मीद जगी कि शायद संपर्क मार्ग बन जाय। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा मार्ग नहीं बनाया गया। जिसके बाद एक-एक गिट्टी पुन: वाहनों के आवागमन से गायब हो गई। जिससे एक बार फिर संपर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संपर्क मार्ग को अविलंब दुरूस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed