फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Balia News: Wheat stalks are being monitored through satellite, fine will be imposed for burning them.

Balia News:गेहूं के डंठल की Satelite से हो रही निगरानी, जलाने पर लगेगा जुर्माना

Tue, 30 Apr 2024 05:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Balia News: Wheat stalks are being monitored through satellite, fine will be imposed for burning them.
खरीफ की तरह ही रबी फसलों की कटाई के बाद उसके अवशेष जलाने पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त इस पर नजर रखेगी। उधर, सरकार की ओर से सैटेलाइट से भी निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में रबी की मुख्य फसल गेहूं की कटाई व मड़ाई जोरों पर है। कई किसान गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से कराते हैं और स्ट्रारीपर के माध्यम से फसल अवशेषों से भूसा बनाते हैं। लेकिन कभी कभार फसल अवशेष जलाने की भी घटना होती है। इसको देखते हुए रबी के दौरान फसल जलाने को लेकर भी एनजीटी की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार की ओर से फसल अवशेष जलाने की घटना की मॉनीटरिंग सेटेलाइट से भी शुरु कर दी गई है। इससे मिले आंकड़ों को संबंधित जिले को उपलब्ध कराया जाता है और इसके आधार पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। उप कृषि निदेशक की ओर से इस बाबत किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से निर्धारित जुर्माना
- दो एकड़ तक के किसानों को 2500 रुपये प्रति घटना।

- दो से पांच एकड़ तक के किसानों को 5000 रुपये प्रति घटना।

- पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 15000 रुपये प्रति घटना।

- अपराध की पुनरावृत्ति करने पर कारावास, अर्थदंड एवं विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं आदि से वंचित करना।

फसल अवशेषों को जलाने पर एनजीटी की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार की ओर से सेटेलाइट के माध्यम से निगरानी की जा रही है। किसान फसल अवशेषों को जलाने के बदले उससे कंपोस्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed