{"_id":"6311040643fc656d763eee0e","slug":"bal-dies-in-truck-collision-ballia-news-vns6719391113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाल की मौत
विज्ञापन
सहतवार। ग्राम सभा सुरजहिया के सामने बुधवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी अथर्व सिंह (5) पुत्र राजीव सिंह दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गेट से बाहर निकल गया। अचानक सहतवार की तरफ से आ रहे ट्रक ने बालक को जोरदार धक्का मार दिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को पकड़ कर ड्राइवर की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा और रेवती थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और अजय सिंह ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया। चालक जितेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।