फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bakulha-Sansar Tola road to be widened; 6.5 km stretch to be upgraded at a cost of 22.20 crore.

Ballia News: बकुलहा-संसार टोला मार्ग किया जाएगा चौड़ा 22.20 करोड़ से संवरेगी 6.5 किमी सड़क

Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bakulha-Sansar Tola road to be widened; 6.5 km stretch to be upgraded at a cost of 22.20 crore.
बीएसटी बांध पर निर्मित बकुल्हा संसार टोला मार्ग सड़क। संवाद
जयप्रकाश नगर। लंबे समय से बदहाल और संकरे बकुलहा-संसार टोला मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन ने बकुलहा-संसार टोला बांध से मार्ग के एक से 7.5 किलोमीटर चैनेज तक 6.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

परियोजना के लिए 22.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि पहली किस्त के रूप में 11.10 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। यह मार्ग चांददीयर, नई बस्ती बकुलहा, टोला बाज राय, अठगावां, इब्राहिमाबाद नौबरार और सिताबदियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की करीब एक लाख आबादी के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। बिहार से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह प्रमुख रास्ता है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होने के साथ बरसात में होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एई एके सिंह ने बताया कि जल्द ही परियोजना का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed