फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bajrang Dal activists meeting .

बजरंग दल राष्ट्रवादी युवाओं का संगठन : सुरेंद्र

Wed, 22 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 22 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activists meeting .
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को टाउन हाल बापू भवन के सभाकक्ष में हुई। इसमें हिंदू समाज की सुरक्षा और सेवा के साथ ही बजरंग दल को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में पौधरोपण किया गया। यहां पर हुई बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयोजक सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार हिंदू समाज की सेवा और सुरक्षा करने वाला सबसे बड़ा संगठन विश्व हिंदू परिषद है। उसी प्रकार राष्ट्रवादी युवाओं का सबसे बड़ा संगठन बजरंग दल है।
विज्ञापन


कहा कि आज हमारा देश परिवर्तन के युग में जा रहा है। परिवर्तन वही करता है, जिसमें शक्ति और सामर्थ्य होती है। मिश्र ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रीराम भक्त हनुमान का रूप है। हिंदू समाज की सेवा व सुरक्षा करने वाले राष्ट्रवादी युवाओं का संगठन आठ अक्तूबर 1984 को  स्थापित किया गया। तब से लेकर आज तक हिंदू स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रत्येक क्षण तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन


कहा कि आज के परिवेश में मठ और मंदिर सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं की धार्मिक यात्राएं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में बजरंग दल की उपयोगिता और बढ़ जाती है। कहा कि जम्मू में पूंछ जिले में निवास कर रहे हिंदू पूरी तरह भयग्रस्त थे। वहां से पलायन कर रहे थे। हिंदू समाज के व्याप्त भय को समाप्त करने के लिए बजरंग दल ने 2005 में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आरंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से पूंछ और राजौरी के हिंदुओं का मनोबल बढ़ा और आज वहां किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए लोग तैयार हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयराम सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, धर्मवीर उपाध्याय, राजनारायण तिवारी, छोटे लाल यादव, राजेश, विमलेश  उपाध्याय, पवन, जयप्रकाश आदि रहे। अध्यक्षता  विभागाध्यक्ष डा. चंद्रशेखर पांडेय एवं संचालन जिला मंत्री राजेश कुमार पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed