फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bairia Tehsildar's car collides with a pickup truck

Ballia News: बैरिया तहसीलदार की गाड़ी और पिकअप में भिड़ंत

Tue, 23 Jun 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bairia Tehsildar's car collides with a pickup truck
बैरिया तहसीलदार और पिकअप की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। जागरूक पाठक - फोटो : स्टेशन रोड पर संचालित एक कोचिंग सेंटर। संवाद
बलिया। शहर के जगन्नाथ तिराहा- जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर सोमवार की सुबह बैरिया के तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार का वाहन की पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार (54), उनका चालक भगवान पासवान (52) निवासी ब्रह्माइन, देवरिया निवासी गार्ड घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन

पिकअप चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तहसीलदार व गार्ड का प्राथमिक इलाज हुआ। चालक की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया तहसीलदार पद पर तैनात तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह जिला मुख्यालय से सरकारी वाहन से बैरिया तहसील में ड्यूटी पर जा रहे थे। जगन्नाथ तिराहे - जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग के पेट्रोल पंप से आगे दुबहड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर उनके वाहन से टकरा गई। दोनों वाहनों के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन में फंस गया। लोगों ने अथक प्रयास कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल प्रवीण सिंह व सतनी सराय चौकी प्रभाीर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल ने कहा कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed