फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bagdevi worshiped, Vasant Panchami celebrated with great pomp

पूजी गईं बागदेवी, धूमधाम से मना वसंत पंचमी

Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bagdevi worshiped, Vasant Panchami celebrated with great pomp
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजन के दौरान हवन करते प्रधान? - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर सहित जिलेभर में मंगलवार को धूमधाम से वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। पूजा समितियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर विद्यार्थियों में सरस्वती पूजा को लेकर खास उत्साह रहा। जगह-जगह लोगों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। वसंत पंचमी को हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ बसंत ऋतु को माना गया है। वसंत पंचमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांसडीह रोड इलाके के रघुनाथपुर, घोरौली, छाता सहित अन्य गांव में बच्चों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई। राधाकृष्ण एकेडमी, संवरुबांध विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम हुआ। शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। दिलीप प्रकाश पांडेय व जीवेश पांडेय ने विधिविधान से पूजन किया। इस अवसर पर अनीता मिश्रा, आदित्य मिश्रा, डॉ अशेष झा, नेहा सिंह, अमित गुप्ता, अजय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

बैरिया। विद्यालयों के अलावा चट्टी चौराहों और बाजारों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कर लोगों ने पूजन-अर्चन किया। पूजा पंडालों में भक्ति गीत गूंजते रहे। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया, डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया आदि शिक्षण संस्थाओं में विधि विधान के साथ छात्रों व शिक्षकों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

रेवती। वसंत पंचमी पर मंगलवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, घरों आदि जगहों पर प्रतिमाओं को रख कर किया गया। सरस्वती शिक्षण संस्थान में आयोजित सरस्वती पूजन समारोह कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में अनुराग सिंह, अमित पासवान,अमन चौहान, कक्षा 11 के अनुराग ओझा, पल्लवी सिंह, अनुज साहनी, कक्षा 10 के राजकपूर वर्मा, सुनील गोंड, राजेश यादव, कक्षा 9 के मनु यादव, अजय साह, अमित यादव तथा कक्षा 9 के बब्लू वर्मा, अब्दुल कलाम, ज्योति वर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल, शील्ड, कप आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु, डॉ गिरीश मिश्र, विद्यालय के निदेशक विनोद वर्मा, प्रबंधक प्रज्ञांशु तिवारी गृहज, प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय, देव नारायण साहनी, ओपी साहनी आदि रहे। संचालन राजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड। विद्या, बुद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती पूजनोत्सव पर कार्यक्रमों की धूम रही। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली में सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक सतीश दुबे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आराधना गीत प्रस्तुत किया। परशुराम जानकी सरस्वती शिशु मंदिर में वाग्देवी का सविधि पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान मातृ सम्मेलन आयोजित कर मां सरस्वती को नमन किया। नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर मां सरस्वती की मनोरम झांकियां सजाई गई। झांकियों का दर्शन और पूजन अर्चन के लिए भीड़ रही। माता के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा।

--------------------------
भंडारा के बाद शुरु हुई आलू स्टोरेज की बुकिंग
बैरिया। वसंत पंचमी के एक दिन पूर्व से शुुरु अखंड हरीकिर्तन के समापन के साथ कोल्ड स्टोरेज पर आलू भंडारण की बुकिंग शुरु हो गई। मुनिछपरा स्थित कस्तूरी कोल्ड स्टोरेज व नारायणगढ़ स्थित मां दुर्गा कोल्ड स्टोरेज पर हरिकीर्तन के समापन पर भंडारा का आयोजन किया और आलू स्टोरेज के लिए बुकिंग शुरु की गई।

विकास खण्ड सोहॉव के कोटवा नारायणपुर बाजार में श्री शिव सरस्वती पूजा समिति द्वारा रखी गई मां सरस्?

विकास खण्ड सोहॉव के कोटवा नारायणपुर बाजार में श्री शिव सरस्वती पूजा समिति द्वारा रखी गई मां सरस्?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed