{"_id":"67954386ba69e4307705a71a","slug":"bag-stolen-from-advocates-table-in-tehsil-ballia-news-c-190-1-bal1001-132124-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तहसील में अधिवक्ता के टेबल से बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तहसील में अधिवक्ता के टेबल से बैग चोरी
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता के टेबल पर एक बैग में रखे कई दस्तावेज व मुकदमों से संबंधित फाइल चोरी हो गई। मामले में अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने बताया की दो दिन पूर्व हमने अधिवक्ता भवन स्थित अपने टेबल पर एक बैग में आठ दस्तावेज व करीब 20 मुकदमों से संबंधित पत्रावलियां रखा थी। कुछ देर के लिए टेबल पर बैग छोड़कर न्यायालय चला गया। लौटा तो बैग गायब था। काफी प्रयास के बाद बैग न मिलने पर बैरिया थाना में तहरीर दी। इस बाबत एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना प्रचलित है। संवाद
बिजली निगम के जेई की बाइक चोरी : बलिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अवर अभियंता हिमालय चौहान की बाइक स्टेडियम के पास से चोरी हो गई है। उन्होंने ने पुलिस को तहरीर दी है। अवर अभियंता हिमालय चौहान शुक्रवार को स्टेडियम के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर कार्य में व्यस्त हो गए, कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। संवाद