फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   badh ka pani kam badhi dushwariyan

बाढ़ का पानी कम होने बढ़ गई है दुश्वारियां

Tue, 30 Aug 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 30 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
badh ka pani kam badhi dushwariyan
दुबहर स्थित डूबे ईंट भ_े से बाढ़ का पानी घटने के बाद खाली दिख रही जमीन।
क्षेत्र के भरसर, भीमपट्टी, दुबहर (स) आदि गांवों में बाढ़ का पानी अब तक न  निकलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के  पानी में अब भी लोगों को कमर तक पानी से होकर अपने घरों को जाना पड़ रहा  है। गांव के विशुनदेव ठाकुर, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र सिंह, सुभाष  तिवारी, राजनारायण तिवारी गनेश पटेल आदि ने जिला प्रशासन से बाढ़ का  पानी निकलवाने की मांग की है। 
विज्ञापन



लोगों का कहना है बाढ़ का पानी एक जगह जमा होने से बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। वहीं गांव में दाद, खाज, सहित अन्य चर्म  रोग से लोग बेचैनी बढ़ गई। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए  तत्काल पानी की निकासी कराने की मांग की है। 
विज्ञापन



सागरपाली संवाददाता के  मुताबिक, क्षेत्र के बघेजी, गंगहरा, हसनपुरा, थम्हनपुरा, इंदरपुर,  अंजोरपुर, मझरिया समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी करीब पांच फीट तक  कम हो गया। जिसके चलते लोग अपने घरों में चले गए। लेकिन स्वास्थ्य महकमे के  कर्मचारियों द्वारा दवा का छिड़काव नहीं किए जाने से महामारी की संभावना  प्रबल हो गई है। लोग विभिन्न बीमारियों की जद में आ रहे है। ग्रामीणों ने  दवा के छिड़काव की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed