फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Badal was killed to avenge the beating

Ballia News: पिटाई का बदला लेने के लिए की थी बादल की हत्या

Fri, 01 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Badal was killed to avenge the beating
खेजुरी थाना क्षेत्र के करंबर गांव में युवक की हुई हत्या का पुलिस 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को मैरीटार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करंबर में ननिहाल है। मामूली विवाद और पिटाई से आक्रोशित आरोपी ने एक नाबालिग के साथ मिलकर विशाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को घर के बाहर सो रहे बादल पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पास में सो रहे परिजनों को हमलावरों के बारे में जानकारी भी नहीं हो पाई थी। इसलिए मृतक के चाचा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी आनंद ने कई टीमों की गठन किया था। बृहस्पतिवार को खेजुरी थाने पर सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर निवासी विशाल राजभर (20) पुत्र सीताराम राजभर का ननिहाल करंबर में है। इस कारण मृतक बादल पटेल पुत्र हरेराम व विशाल एक दूसरे को जानते पहचानते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व विशाल और बादल की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इससे नाराज विशाल 23 अगस्त की सुबह बादल के घर पहुंचा और उसके चाचा छट्ठू पटेल के साथ वाद विवाद करने लगा। इसकी जानकारी बादल को उसके चाचा ने दी। उसी दिन बड़ागांव में रामजीत बाबा के मेले में अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पहुंचे बादल की विशाल से मारपीट भी हुई थी। इसका बदला लेने के लिए विशाल ने गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिग से मिलकर हत्या की साजिश रची। मंगलवार की रात नाबालिग ने ही बादल के घर के बाहर सोए होने की जानकारी दी। इस की सूचना पर पहुंचे विशाल ने चाकू मार कर बादल की हत्या कर दी। सीओ ने बताया की घटना के बाद हत्यारोपी भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने तत्परता दिखाई और बृहस्पतिवार को तड़के मैरिटार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed