फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bad road and electricity issue arose in MP's chaupal

सांसद की चौपाल में खराब सड़क और बिजली का मुद्दा उठा

Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bad road and electricity issue arose in MP's chaupal
चौपबैरिया। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को भाजपा संसदीय कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसका समाधान कराया। लोगों ने सड़कों की खराब स्थिति तथा बिजली की समस्या से सांसद को अवगत कराया। इसके बाद सांसद ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर तत्काल बिजली की आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से सुनिश्चित कराने तथा सड़कों की मरम्मत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं श्याम सुंदर उपाध्याय ने सोनबरसा में बन रहे जीजीआईसी का मामला उठाया। बताया कि 2017 से ही जीजीआईसी के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है जो अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ। सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनबरसा जीजीआईसी पर मौजूद सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम लल्लन यादव एवं अवर अभियंता बीएस राय को चौपाल में बुलाया और निर्माण कार्य में देरी होने के वजह के बारे में पूछा। सांसद को जब यह पता चला कि बीते एक साल से जीजीआईसी भवन निर्माण का अंतिम किस्त 63 लाख रुपये भी कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुका है फिर भी विलंब हो रहा है तो सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सांसद ने चेताया कि अविलंब विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य पूरा करें। सांसद ने यह भी कहा कि इस परियोजना पर कुल खर्च एवं मानक से संबंधित बोर्ड लगाया जाए ताकि लोग यह जान सकें कि मानक के अनुसार कार्य हो रहा है कि नहीं। सांसद ने सभी कार्य जैसे सोनबरसा में 100 बेड का अस्पताल तथा सोनबरसा में ही राजकीय महाविद्यालय के हो रहे निर्माण कार्य के संदर्भ में भी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य का पूरा ब्योरा बोर्ड पर अंकित होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, राम प्रकाश सिंह, सुशील पांडेय, पिंकू सिंह, मंटू बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed