{"_id":"579643474f1c1b8f0221e27e","slug":"bacchon-se-puchha-millta-hai-phal-doodh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से पूछा, मिलता है फल-दूध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से पूछा, मिलता है फल-दूध
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
फल और सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों को शिक्षा के स्तर को सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने और संवारने में अध्यापकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा की बुनियाद मजबूत होगी तो बच्चे देश के अच्छे नागरिक बनेंगे।
जिलाधिकारी ने सोमवार को एसपी मनोज कुमार झा के साथ प्राथमिक/जूनियर हाईस्कूल सिंहाचवर कला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से इमला लिखवाकर तथा हिंदी व अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा-परखा। जिलाधिकारी ने बच्चों की लिखावट सुधारने का निर्देश अध्यापकों को दिया।
कहा कि हिंदी अंग्रेजी का एक पन्ना इमला रोज बच्चों से लिखवाया जाय। पूछा कि दूध, फल, एमडीएम मिलता है या नहीं ? दूध की गुणवत्ता के बारे में पूछने पर बताया गया कि दूध ग्राम प्रधान द्वारा मंगवाया जाता है जिसकी गुणवत्ता अच्छी है। डीएम व एसपी ने बच्चों को फल, चाकलेट और डिक्शनरी का वितरण किया। कुछ बच्चों के जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए उन बच्चों के साथ डीएम व एसपी ने केक काटा, खिलाया तथा जन्मदिन की बधाई भी दी।