फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Babu arrived on time, and birth and death certificates were distributed to 150 people.

Ballia News: समय पर बैठे बाबू, 150 लोगों को बांटे गए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Fri, 27 Feb 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Babu arrived on time, and birth and death certificates were distributed to 150 people.
नगरपालिका कार्यालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र जारी करता लिपिक तथा खड़े लोग।संवाद
बलिया। नगर पालिका परिषद के बाबू बृहस्पतिवार को कर्मठ दिखे। जिससे कई दिनों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे लोगों को राहत मिली। 150 से अधिक लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

पहले हालत यह थी कि आवेदकों की तलाश पर बाबू मिलते ही नहीं थे। कभी मिल भी गए तो तरह-तरह का बहाना बनाकर लोगों को परेशान करते थे। इस जटिल समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में पेज दो पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का सिस्टम फेल कोई एक माह तो काई 4 माह से भटक रहा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर हुआ कि वह समय से कार्यालय पहुंच कर देर शाम तक जनता की समस्याओं का निस्तारण करते रहे। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर मेरे द्वारा हस्ताक्षर किया गया है। मेरी तबीयत खराब होने से दिक्कत आई थी। अब निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोताही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed