{"_id":"636d35dc4d0d5e669664a3f2","slug":"azamgarh-won-now-mainpuri-s-turn-ballia-news-vns6829594101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जीता, अब मैनपुरी की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जीता, अब मैनपुरी की बारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बृहस्पतिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मछुआ बीमा योजना के लाभार्थियों को लाभार्थी कार्ड का वितरण भी किया।
डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआ समाज के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उनके हित में तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं के जरिए उनके उत्थान की हरसंभव कोशिश सरकार कर रही है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संजय निषाद ने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर कहा कि आजमगढ़ जीत चुके हैं, अब मैनपुरी की बारी है। सपा मैनपुरी में किसे प्रत्याशी बनाती है, इसका फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता को भी विधानसभा पहुंचाती है। शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि यहां से किसे चुनाव लड़ाना है। अखिलेश-शिवपाल यादव विवाद पर कहा कि शिवपाल यादव को अपनी पार्टी के लिए काम करना चाहिए। संजय निषाद ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं को सहेजने आया हूं। ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि सुबह कहीं और चाय पीते हैं, दोपहर का नाश्ता कहीं और करते हैं। शाम को कहीं और बैठते हैं।