{"_id":"6ac15f131ac35de0ff0a4645","slug":"azamgarh-emerges-as-overall-champion-in-divisional-school-level-kabaddi-ballia-news-c-190-1-bal1001-174323-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंडलीय विद्यालयीय कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंडलीय विद्यालयीय कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, नरही के खेल मैदान में आयोजित मंडलीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के चयन
नरही। 70वीं मंडलीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीत ली। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में मऊ और बालक वर्ग में आजमगढ़ का दबदबा रहा। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान बलिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, नरही के खेल मैदान पर शनिवार को आयोजित एकदिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवा खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें तराशने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय और बलिया की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में मऊ ने पहला, आजमगढ़ ने दूसरा और बलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मऊ प्रथम, बलिया द्वितीय और आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इसी तरह अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान बलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मऊ दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय और मऊ तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में भी आजमगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बलिया दूसरे और मऊ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका फिरोज गांधी, अभिषेक, रोहित, गोलू, दिगंबर सैनी, शुभम राय, नितेश यादव, उपेंद्र, विनम्र यादव और राघवेंद्र आदि ने निभाई। चयनकर्ता के रूप में शिवशंकर सिंह, अनूप राय और रामजन्म ने जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अभिमन्यु राय ने की। संचालन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया। इस अवसर पर रामाश्रय यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अमरदेव राय, शिवकुमार राय, कुसुमाकर मिश्रा, एहसान अहमद, मनोज राय, रामनारायण पासवान, जितेंद्र राय, दिनेश राय, शशि प्रकाश राय, सच्चिदानंद राय, अनुज सिंह, सुधांशु राय, मोनू राय, पवन आर्य, रामजन्म और प्रशांत राय आदि मौजूद रहे।