फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Azamgarh defeated Varanasi 1-0 in the Under-14 girls' category.

Ballia News: अंडर 14 बालिका वर्ग में आजमगढ़ ने वाराणसी को 1-0 से हराया

Fri, 04 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh defeated Varanasi 1-0 in the Under-14 girls' category.
मनियर क्षेत्र के रानीपुर निवासिनी रागिनी का जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में जांच करते चिकित्सक।
बलिया। राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में मेजबान आजमगढ़ मंडल की टीम विजेता रही। वाराणसी को 1-0 से हराया। वहीं अंडर-17 तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 में वाराणसी, अंडर-17 में बरेली तथा अंडर-19 में वाराणसी की टीम प्रतियोगिता की विजेता रही। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टाउन पॉलिटेक्निक खेल मैदान पर अंडर 14 बालिका के फाइनल में गत वर्ष की विजेता मेजबान आजमगढ़ मंडल की टीम ने वाराणसी को 1-0 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल मैच में वाराणसी ने आजमगढ़ को सडेन डेथ में पराजित किया। इसके पूर्व निर्धारित समय एवं पेनल्टी शूट आउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने मेरठ को 2-0 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0, अंडर-17 में बरेली ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को टाईब्रेकर में 5-4, अंडर-19 में वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। छह वर्गों में वाराणसी ने कुल चार खिताब अपने नाम किया, वहीं एक में उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायकों, चयनकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र एवं कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया। निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद खुर्शीद, पंकज सिंह, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, धर्मेंद्र, अबजार, इंतजार, जमाल, महरूफ, सोनू, पंकज गुप्ता, अशफाक, मोहम्मद गयासुद्दीन, संजय सिंह, संत राम, विनोद कुमार पाल व मनीष कुमार आदि ने निभाई।

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव, शशि प्रकाश राय, राकेश पांडे, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, शशिप्रकाश राय, डॉ एहसान अहमद, अबरार अहमद, विनोद सिंह, रामजनम, अनुज सिंह, दानिश मोहसिन, दुर्गविजय सिंह, दिलीप राय, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश व पवन आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed