फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   azadi ka amrit mahotsav BJYM takes out tiranga yatra in Ballia pays homage to martyrs and freedom fighters

आजादी का अमृत महोत्सव : बलिया में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

Thu, 07 Oct 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

बलिया शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग भी शामिल थे।  यात्रा शहर में विभिन्न स्थानों से घूमते हुए शहीद पार्क पर जाकर खत्म हुई। 

विज्ञापन
azadi ka amrit mahotsav BJYM takes out tiranga yatra in Ballia  pays homage to martyrs and freedom fighters
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से बृहस्पतिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बलिया रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग भी शामिल थे। 

विज्ञापन


यात्रा शहर में विभिन्न स्थानों से घूमते हुए शहीद पार्क पर जाकर खत्म हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इस अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी 'बाबा' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ प्रस्थान कर चुका है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed