फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayurveda doctor should discharge his responsibilities: DM

आयुर्वेद चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहर करेः डीएम

Fri, 13 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda doctor should discharge his responsibilities: DM
बलिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परसिर में शुक्रवार को पूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी एसपी शाही और मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन व बीएसए एसएन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सबसे पहले पूरे आयुर्वेद महकमे को कोरोना काल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रद्धति में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। हालांकि, बहुत सारी वरीयता के बाद समस्याएं भी हैं। लेकिन सब कुछ के बावजूद सरकारी सिस्टम की सीमाओं के बीच इसे और बेहतर करना है। यह हम सबके प्रयास से ही सम्भव है। उन्होंने कहा, केरल जैसे सुदूर जगहों पर मोटी धनराशि खर्च कर प्राकृतिक इलाज कराते हैं, हमें ऐसा करना होगा कि वैसी सुविधा यहां मिले और उसके प्रति लोगों का विश्वास पैदा हो। भगवान धन्वंतरि के जमदिवस पर यह संकल्प लें कि यह श्रद्धा हमेशा बनी रहेगी। उसी श्रद्धा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। अपने कार्य को ऐसा करके दिखाएं, जिससे लोगों का भरोसा जीत सकें। प्रशासन का प्रयास होगा कि इस आयुर्वेद अस्पताल का बेहतर कायाकल्प हो जाए। पंचकर्म अगर सम्भव हो तो उसकी शुरुआत करने की पहल हो। सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि जिस वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार अब तक नहीं कर पाए थे, उसको करने का समय आ गया है। कोविड के समय आयुर्वेद ने यह साबित कर दिया है कि विकट परिस्थिति में आयुर्वेद का अहम रोल हो सकता है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संजय सिंह समेत आयुर्वेदिक अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed