फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Awareness rally out on NCC day

एनसीसी दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

Sat, 23 Nov 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally out on NCC day
जागरुकता रैली में शामिल एनसीसी 93 यूपी बटालियन व एसी कालेज बाजोरिया डिग्री कालेज एनसीसी कैडर के छ? - फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस को मनाया गया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को निकाली गई।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में एसी कालेज के दो सौ और कमला देवी बाजोसरया डिग्री कालेज दुबहर के एनसीसी कैडेट शामिल रहे। इसमें शामिल कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर 93 यूपी बटालियन के कमांडेट अफसर कर्नल डीएस मलिक, सूबेदार लोकबहादुर राणा, हवलदार प्रेम सिंह चौहान, हवलदार विनोद और विशाल विष्ट शामिल रहे।

सुखपुरा : सुखपुरा इण्टर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को प्रवक्ता अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि प्रबंधक दिनेश चंद सिंह के साथ केक काटकर एनसीसी दिवस मनाया। प्रबंधक ने कहा कि एनसीसी छात्र-छात्राओं में अनुशासन और देश प्रेम तथा शारीरिक रूप से दक्ष बनाने में सहायक होता है । प्रवक्ता शिवकुमार सिंह ने गीत के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपने जीवन आगे बढ़ने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा से करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधान लिपिक संजय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, प्रवक्ता लाल बच्चन राम, हवलदार राम, डॉ अशोक , दिनेश प्रजापति, संजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, लिपिक रमायण यादव, नीतीश ओझा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed