फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Awareness needed to prevent bird flu: DM

बर्ड फ्लू को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी : डीएम

Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Awareness needed to prevent bird flu: DM
बलिया। बर्ड फ्लू को लेकर जिलाधिकारी एसपी शाही ने वन विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग व सेंचुरी वाले अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू फैलने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि इसके फैलाव को रोकने के लिए जागरूकता व सूचना तंत्र का मजबूत होना जरूरी है। तभी पहले से जरूरी कदम उठाकर पूरी तैयारी हो सकती है। डीएम शाही ने कहा कि सभी पोल्ट्री फार्म वालों को जागरूक करने पर विशेष जोर रहे। इसके लिए सभी पशु चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत पोल्ट्री फार्म का भ्रमण कर लें। सभी पोल्ट्री फार्म वालों को बताया जाए कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी पक्षी में किसी बीमारी या असाधारण मौत की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना दें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक मिश्र को पूरे जिले में सर्विलांस कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को भी पहले से अपनी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सुरहा ताल पर विशेष नजर रखी जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि वहां किसी भी प्रवासी पक्षी का कोई शिकार नहीं कर पाए। सेंचुरी से जुड़े अधिकारी को निर्देश दिया कि नाव से भ्रमण कर यह सुनिश्चित कराएं कि पक्षियों का कोई शिकार नहीं कर सके। बैठक में सीडीओ विपिन जैन व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed