{"_id":"576034304f1c1bc61011b790","slug":"awaidh-sharab-bikri-ke-khilaf-mahilaon-ne-kiya-sadak-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं किया सड़क जाम
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं ने फरसाटार चट्टी नगरा-बेल्थरा मार्ग पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। जाम की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे उभांव थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। जाम के चलते करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
फरसाटार गांव की चट्टी क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं मंगलवार को एकत्रित हो गई। इस दौरान महिलाओं ने नगरा मार्ग को जाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस तथा आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रहा है।
अवैध शराब की बिक्री एवं उसके सेवन से कितने परिवार बर्बाद हो गए। साथ ही युवा पीढ़ी नशे के लत की शिकार हो रही है। ऐसे में महिलाओं को खुद हथियार उठाना पड़ेगा। जाम की सूचना के कुछ देर बाद पहुंचे नन्हें राम सरोज ने अभियान चलाकर शराब की बिक्री पर नकेल कसने का भरोसा दिलाया।